फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवाने वाले तीन सटोरिये पुलिस के हत्थे चढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
रुदौली। कोतवाली पुलिस ने शहर के मोहल्ला कजियाना में आईपीएल मैच पर सट्टा लगवाने वाले तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से सट्टे की दो कॉपी और 13 हजार 520 रुपये बरामद किए।
विज्ञापन

कोतवाल कृष्णकांत यादव ने बताया मुखबिर की सूचना पर चौकी प्रभारी नयागंज वीरेंद्र पाल, उपनिरीक्षक रवीश कुमार यादव ने मंगलवार को शहर के कजियाना तालाब के निकट महबूब निवासी मोहल्ला घाट गेट जयपुर राजस्थान, सनी सिंह निवासी रूपवा भगवानपुर थाना भीमपुर जनपद बलिया व पंकज कश्यप निवासी अकबरगंज कोतवाली रुदौली को आईपीएल मैच के नाम पर सट्टा खिलवाने के आरोप में गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

आरोपियों के पास से सट्टे की दो कॉपी और 13 हजार 520 रुपये बरामद हुआ है। आरोपियों से पूछताछ कर उनके अन्य साथियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें