अयोध्या। नगर कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले एक गिरोह का खुलासा कर चार बदमाश पकड़े हैं। इनके पास से चोरी की नौ मोटर साइकिलें बरामद हुईं हैं।
नगर कोतवाली के प्रभारी नीतीश ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर कोतवाली नगर क्षेत्र के नवीनमंडी ओवरब्रिज के नीचे से राधेश्याम निवासी साखूपुरा थाना पूराकलंदर, नन्हे गौड़ निवासी लाला का पुरवा कौशलपुरी खोजनपुरी मोदहा दक्षिणी थाना कोतवाली नगर, कुंवर बहादुर निवासी कुरावां थाना पूराकलंदर व शिवम श्रीवास्तव उर्फ मंटूलाला निवासी उसरु थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की नौ बाइकें बरामद हुईं हैं।