फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन ओटीपी बनाकर विदेश भेजने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना पर कई विदेशी व्यक्तियों से संपर्क रखने वाले एक युवक को अयोध्या की कैंट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी एक निजी मोबाइल कंपनी में रिटेलर का काम करता है। वह सैकड़ों नंबर से ऑनलाइन ओटीपी बनाकर व्हाट्सएप पर उड़ीसा में दिनेश नाम के व्यक्ति को भेजता था, जिसके एवज में उसे पेटीएम के द्वारा वह रुपये देता था।
विज्ञापन

आरोपी के पास से 25 आधार कार्ड, दो निर्वाचन कार्ड, 373 अलग-अलग कंपनियों के एक्टिवेटेड सिम कार्ड, 14 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप बरामद हुआ है। आरोपी कई विदेशी लोगों के संपर्क में इंस्टाग्राम व व्हाट्सएप पर भी जुड़ा है।
थाना कैंट प्रभारी विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि मिलिट्री इंटेलिजेंस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति कई सारे नंबरों से ऑनलाइन ओटीपी बनाकर उड़ीसा के दिनेश कुमार को उपलब्ध कराता था। जिसके माध्यम से विदेशों तक ओटीपी भेजी जाती है।
विज्ञापन

इसके लिए उसको पेटीएम के माध्यम से पैसे दिए जाते थे। शुक्रवार को मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिले इनपुट के आधार पर थाना कैंट क्षेत्र में आर्मी एरिया के पास से आरोपी शिवपूजन पांडेय को गिरफ्तार किया गया। वह सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मदनपुर का रहने वाला है।
बताया कि आरोपी ओटीपी के माध्यम से ऑनलाइन धोखाधड़ी करता है। उसके विदेशियों से भी संबंध हैं। आरोपी के पास से 373 एक्टिवेटेड सिम कार्ड, 19 मोबाइल फोन, लैपटॉप, हॉटस्पाट वाईफाई व 25 आधारकार्ड बरामद हुए हैं। आरोपी से पुलिस व खुफिया एजेंसियों के लोग पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें