फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉप टेन अपराधी समेत 8 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मया बाजार। अपराध तथा अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान में महराजगंज पुलिस ने शुक्रवार को टॉप टेन अपराधी सहित आठ लोगों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष महराजगंज जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि टॉप टेन अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त रमन तिवारी निवासी ग्राम पुनहद थाना महराजगंज को एक तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।
वहीं सचिन सिंह व शिव ओम सिंह निवासी सरायरासी, शुभम सिंह निवासी गनेशपुर थाना कुमारगंज, मो. आजम निवासी करमपुर थाना कोतवाली अकबरपुर अंबेडकर नगर, महेश दुबे निवासी हलकारा का पुरवा कोतवाली अयोध्या, कृष्ण कुमार शर्मा बृजमोहन निवासी गल्ला मंडी फतेहगंज कोतवाली नगर व अनूप निवासी पुरसाएं थाना महराजगंज को 63 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। बताया कि बरामद स्मैक की कीमत लगभग तीन लाख रुपये है। पकडे़ गए आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें