फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात अपराधी शिवम सिंह को एसटीएफ ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। एसटीएफ ने शुक्रवार रात थाना पूराकलंदर क्षेत्र के सरियावां गांव के पास से सुल्तानपुर जिले के कुख्यात अपराधी शिवम सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी शिवमपर 50 हजार का इनाम था।
विज्ञापन

आरोपी के पास एक तमंचा व दो कारतूस भी बरामद हुए है। आरोपी 2017 सुल्तानपुर के कादीपुर में हुई अखिलेश तिवारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी था। तभी से वह फरार चल रहा था। उस पर सुल्तानपुर जनपद के विभिन्न थानों में लूट, हत्या व हत्या के प्रयास के करीब 11 मुकदमे दर्ज हैं।
लखनऊ एसटीएफ को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि सुल्तानपुर जनपद का इनामी बदमाश शिवम सिंह निवासी मोहम्मदाबाद थाना कादीपुर जिला सुल्तानपुर अयोध्या के थाना पूराकलंदर अंतर्गत गांव सरियावां में अपने किसी रिश्तेदार के यहां आया हुआ है।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर तत्काल टीम बनाकर अयोध्या के लिए रवाना की गई। शुक्रवार रात करीब 8:40 बजे सरियावा स्थित नहर की पुलिया पर बैठा आरोपी एसटीएफ व थाना पूराकलंदर पुलिस की टीम को देखकर तमंचे से फायर कर भागने लगा, जिस पर पुलिस टीम ने उसे दौड़ाकर दबोच लिया।
आरोपी के पास से एक तमंचा व दो कारतूस भी मिले हैं। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि 2017 में उसने वर्चस्व की लड़ाई को लेकर कादीपुर में अखिलेश तिवारी की हत्या कर दी थी। मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था, इसको लेकर पुलिस ने उस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया था।
थाना पूराकलंदर प्रभारी श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि लखनऊ एसटीएफ टीम ने कार्रवाई करते हुए शिवम सिंह की गिरफ्तारी की है। टीम ने थाना पूराकलंदर में आरोपी के खिलाफ पुलिस टीम पर हमला करने व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है। बताया कि आरोपी के ऊपर सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर, करौंदीकला व कोतवाली नगर में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट समेत अन्य धारा में 11 मुकदमे दर्ज हैं। उस पर पुलिस द्वारा गैंगस्टर व गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें