पटरंगा। सोमवार की देर रात को पटरंगा थाना क्षेत्र ककरहा मजरे सरैठा गांव में पारिवाररिक कलह के कारण दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इसमें एक पक्ष की महिला पर फावड़े से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। उसे सीएचसी मवई भेजा गया है।
थाना अंतर्गत ककरहा मजरे सरैठा गांव निवासी रामेसुर और धर्मेंद्र व महेश के बीच में किसी बात को लेकर सोमवार रात लगभग 10 बजे कहासुनी होने लगी। वहीं बीच बचाव करने आई रामेसुर की पत्नी जितना को शराब के नशे में धुत महेश व धर्मेंद्र ने फावड़े से सिर पर हमला कर लहूलुहान कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले गई, घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी मवई में भर्ती कराया। पटरंगा थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घायल महिला जितना के पति रामेसुर की तहरीर पर दो लोगों के विरुद्ध मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।