फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के अंतिम संस्कार में गए विधायक को आक्रोशित भीड़ ने दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मिल्कीपुर। इनायतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पलिया प्रताप शाह में ग्राम प्रधान जयप्रकाश की हत्या के बाद उनके अंतिम संस्कार में पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे मिल्कीपुर विधायक गोरखनाथ बाबा को लोगों की जबरदस्त नाराजगी झेलनी पड़ी। सोमवार देर शाम पलिया प्रताप शाह गांव में भाजपा नेता जयप्रकाश सिंह की अंत्येष्टि हो रही थी, तभी मिल्कीपुर विधायक गोरखनाथ बाबा पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। लेकिन इसी बीच नाराज लोगों ने विधायक को दौड़ा लिया।
विज्ञापन

विधायक को गन्ने के खेत से होकर भागना पड़ा। लोगों का आरोप था कि प्रधान के हत्या आरोपी नान्ह यादव की तरफदारी हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी राजेश यादव कर रहे थे। ग्राम प्रधान ने जिसकी शिकायत जनवरी में डीआईजी व एसएसपी से की थी। शिकायत के बाद पुलिस कप्तान ने हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी राजेश यादव का ट्रांसफर कर दिया। लेकिन चौकी से उनकी रिलीविंग नहीं हुई।
कुछ लोगों का आरोप था कि गोरखनाथ बाबा द्वारा चौकी इंचार्ज के पक्ष में की गई पैरवी की वजह से दरोगा चौकी पर जमा रहा। जबकि विधायक गोरखनाथ बाबा ने सोमवार को खुद के साथ हुई घटना को राजनीतिक साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि जय प्रकाश सिंह एक अच्छे इंसान और मेरे करीबी थे। उनकी हत्या से मैं स्तब्ध हूं। पीड़ित परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ फैजाबाद सांसद लल्लू सिंह ने पुलिस के खिलाफ कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उनका कहना है कि पुलिस अधिकारियों की लापरवाही की वजह से ग्राम प्रधान जयप्रकाश सिंह की हत्या हुई है। उन्होंने कहा कि लगातार हिस्ट्रीशीटर नान्ह यादव द्वारा हत्या करने का प्रयास किया जाता रहा और इस बात की जानकारी उनके परिवार तथा मेरे द्वारा स्वयं पुलिस अधिकारियों को दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों को काफी खरी-खोटी भी सुनाई है। सांसद ने कहा कि जयप्रकाश सिंह की हत्या एक कार्यकर्ता की हत्या न होकर जिले के हजारों कार्यकर्ता की हत्या के बराबर है। वह एक कर्मठ, ईमानदार और इलाके के लाडले नेता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें