फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमानीगंज। खंडासा थाना क्षेत्र के कोटडीह मजरे पूरे लालमनि में वंदना (18) का शव शुक्रवार सुबह घर के भीतर फंदे से लटका मिला। उसकी 17 मई को तय शादी लॉकडाउन से टाल दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

परिवारीजनों ने बताया कि युवती रात में अपने कमरे में सोने चली गयी। शुक्रवार सुबह उसका शव कमरे में लटकता मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक युवती के पिता आनिका प्रसाद की मृत्यु पहले ही हो चुकी है, युवती अपने भाई और मां के साथ घर में रह रही थी। 17 मई को युवती की शादी होने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन की वजह से शादी टाल दी गई थी। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें