फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर चलाने वालों पर दर्ज करें केस

विज्ञापन
विज्ञापन
तारुन। कोरोना वायरस बीमारी के चलते सोशल मीडिया पर सनसनी भ्रामक खबर चलाने के आरोप में ग्राम प्रधान ने डीएम व एसएसपी को पत्र लिखकर दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

तारुन की ग्राम सभा वेदापुर के ग्राम प्रधान राम कुमार चौबे ने बताया कि कोरोना वायरस बीमारी के दौरान गांव के 10 युवक दूसरे राज्य से घर आए हैं, जिन्हें शासन की मंशा के अनुरूप शेल्टर होम में 14 दिनों तक क्वारंटीन में रखा गया था।
14 दिन बाद सभी लोगों को स्वास्थ्य एवं राजस्व विभाग की मौजूदगी में शपथपत्र के साथ घर भेज दिया गया। जिसमें से एक युवक की दो दिन बाद तबियत खराब हो गईं, जिसे सीएचसी तारुन के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. वेद त्रिपाठी से बात कर मेडिकल कॉलेज, अयोध्या भेज दिया गया।
विज्ञापन

इसी मामले को लेकर दो युवकों ने सोशल मीडिया पर सनसनी खबर चला कर अफवाह फैला दी। बताया कि दोनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए जिलाधिकारी अनुज कुमार झा तथा एसएसपी आशीष तिवारी को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें