फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुदौली के नपा अध्यक्ष समेत 64 लोगों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में बुधवार को रुदौली नगर पालिका अध्यक्ष व दो सभासदों समेत 64 लोगों पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस से मुताबिक जिले के 13 थानाक्षेत्र में लॉकडाउन का उल्लंघन के मामले आए हैं। कुल 64 लोगों पर 54 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। जबकि 267 वाहनों का चालान और 10 वाहन सीज किए गए हैं।
वाहनों से 5500 रुपये जुर्माना वसूला गया है। रुदौली प्रतिनिधि के अनुसार लॉकडाउन तोड़ने पर नगर पालिका अध्यक्ष रुदौली व दो सभासदों सहित पांच लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाल विश्वनाथ प्रसाद यादव ने बताया शहर में बिना मास्क अनावश्यक घूमने और सोशल डिस्टेंसिंग पालन न करने पर नगरपालिका अध्यक्ष जब्बार अली, पुरेमिया वार्ड के सभासद उस्मान अंसारी और पुरेजामी वार्ड सभासद मो मुकीम उर्फ चुन्ने पर लॉक तोड़ने का मुकदमा धारा 186, 188, 270 आईपीसी व महामारी अधिनियम के तहत दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बताया कि शहर के अमानीगंज मार्ग के मीरापुर मोड़ पर लॉक डाउन का उल्लंघन कर रहे मोहम्मद सिद्दीक व मोहम्मद हसीब के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें