फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पान मसाला बेचने पर मारा छापा, दो पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
भेलसर। प्रतिबंध के बाद भी रुदौली क्षेत्र में पान-मसाला की बिक्री की जा रही है। शुक्रवार को छापामारी के दौरान अफसरों की टीम ने लगभग एक लाख रुपये के पान-मसाले बरामद किए हैं। इसके साथ ही पान-मसालों के सैंपल भी भरे गए हैं। मामले में दो के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

यूपी सरकार ने पान मसालों की बिक्री एवं निर्माण पर पूरी तरह रोक लगा दी है। इसके बाद भी रुदौली इलाके में पान मसाले जमकर बेचे जा रहे हैं। पान मसालों की कालाबाजारी भी की जा रही है, इसकी शिकायत मिलने के बाद शुक्रवार को एसडीएम रुदौली विपिन कुमार सिंह, सीओ रुदौली निपुण अग्रवाल, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव, भेलसर चौकी प्रभारी आरसी यादव टीम के साथ रुदौली कोतवाली क्षेत्र के भेलसर, शुजागंज, दलसराय चौराहा व अल्वाहना गांव की दुकान पर छापा मारा। यहां भारी मात्रा में पान मसालों के पैकेट एवं अन्य सामग्री बरामद हुई है।
सभी पैकटों को सील कर दिया गया। साथ ही पान मसाला के सैंपल भी भरे गए। एसडीएम रुदौली विपिन कुमार सिंह ने बताया कि पान मसाले को यूपी सरकार ने प्रतिबंधित कर रखा है। इसके बाद भी क्षेत्र में पान मसाले की बिक्री की जा रही है जो एक गंभीर मामला है। इस मामले में भेलसर तकिया निवासी मो. कदीर व भेलसर निवासी अलतमिश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें