फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मठ के पुजारी पर हमला, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहावल। रौनाही के मंगलसी गांव में बुधवार रात गांव के एक मठ के पुजारी पर प्राण घातक हमला हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल पुजारी को अस्पताल भेजा। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

गांव निवासी एक युवक अपनी प्रेमिका के साथ मठ के भीतर अश्लील हरकत करते पकड़ा गया। मठ के पुजारी झब्बू दास (65) ने युवक के कृत्य को लेकर विरोध जताया तो वह हमलावर हो गया। उसने पुजारी को पीटकर घायल कर दिया। गुहार पर पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मठ के पुजारी को जिला अस्पताल भेजा। मौके का फायदा उठाकर आरोपी युवक अफरोज मौके से भाग गया।
जिसे लेकर मठ से जुड़े अनुयायियों सहित दूसरे समुदाय के लोगों में जबरदस्त आक्रोश हैं। घटना के बाद एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया मठ के पुजारी की हालत अब सामान्य है। आरोपी युवक के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की छानबीन कराई जा रही है। गांव में फोर्स लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें