फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल के बेटे ने किया आत्महत्या का प्रयास, लखनऊ रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। थाना कैंट के चौकी मीरनघाट में रह रहे एक हेड कांस्टेबल के पुत्र ने मंगलवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। सुबह सबसे पहले पत्नी ने उसे फांसी पर लटके देखा तो शोर मचाया। मां व आसपास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार वह नशे का आदी था। इसको लेकर उसका अपनी पत्नी से हमेशा विवाद होता था।
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में तैनात हेड कांस्टेबल प्रमोद सिंह का परिवार थाना कैंट के मीरनघाट चौकी परिसर में बने कमरे में रहता है। परिवार में प्रमोद की पत्नी सुनीता, बेटा राहुल सिंह व उसकी पत्नी हैं, जो इसी मकान में साथ रहते हैं।
मंगलवार सुबह करीब 7 बजे राहुल की पत्नी जब उठी तो देखा उसका पति राहुल पंखे के सहारे फांसी के फंदे से लटक कर तड़प रहा है। यह देख उसने शोर मचाया तो उसकी मां व आसपास के लोग दौड़े और राहुल को नीचे उतारा और जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

यहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। सीओ सिटी अरविंद चौरसिया ने बताया कि राहुल नशे का आदी है। इसको लेकर उसका अपनी पत्नी व मां से हमेशा विवाद होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें