फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली मारने गए युवक की संदिग्ध मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारगंज। धनैचा गांव में साथियों संग मछली मारने गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची कुमारगंज पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मिल्कीपुर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत धनैचा के पूरे पासिन गांव में अरविंद कुमार (35) अपने ननिहाल में रहता था। मंगलवार को अरविंद ने अपने साथियों के साथ मिलकर धनैचा एवं उपाध्यायपुर गांव की सीमा से होकर जाने वाले गंदे नाले में मछली मारने के लिए विद्युत मोटर लगाकर नाले के कुछ हिस्से का पानी निकाल रहा था।
मंगलवार देर शाम वह मोटर लगाकर अपने घर चला आया था। बुधवार सुबह करीब 7 बजे वह अपने अन्य तीन साथियों के साथ मछली मारने के लिए घर से निकला था। गंदे नाले के पास पहुंच कर उसने मोटर का तार हटाना शुरू किया था कि अचानक वह करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही उसके पैतृक गांव उमरी का पुरवा सोहावल से उसके परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना को लेकर संदेह व्यक्त किया। सूचना पाकर कुमारगंज थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और उन्होंने युवक का शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें