फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती दौड़ में पकड़े गए दो मुन्ना भाई

विज्ञापन
अयोध्या-पुलिस की गिरफ्त में मुन्ना भाई। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। पुलिस लाइन ग्राउंड पर चल रही महिला-पुरुष पुलिस आरक्षी भर्ती दौड़ परीक्षा में शुक्रवार को दो मुन्ना भाई पकड़े गए। इनमें से एक आरोपी दूसरे के स्थान पर दौड़ लगाने आया था। जबकि दूसरे ने कुबूल किया कि उसके स्थान पर किसी अन्य ने मुख्य परीक्षा दी है।
विज्ञापन

दोनों पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा गठित टीम की क्रॉस चेकिंग के दौरान पकड़ में आए। टीम की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों समेत भर्ती प्रक्रिया को संपन्न करा रही टीसीएस के कर्मियों पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
महिला व पुरुष आरक्षी भर्ती प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण गोरखपुर मंडल के अभ्यर्थियों की पुलिस लाइन ग्राउंड पर दौड़ चल रही है। इस दौड़ प्रक्रिया को संपन्न कराने का जिम्मा टीसीएस कंपनी को दिया गया है। शुक्रवार को दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर दौड़ने आए दो मुन्ना भाई को पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा गठित शारीरिक दक्षता परीक्षा दल ने दबोच लिया। इन दोनों आरोपियों को टीसीएस कंपनी द्वारा नंबर अलॉट कर दिया गया था।
विज्ञापन

वह शारीरिक दक्षता परीक्षा दल की क्रॉस चेकिंग में पकड़ में आ गए। पकड़े गए आरोपियों में संदीप कुमार यादव निवासी गोलीगंज थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर ने बताया कि वह अभ्यर्थी अभय नंदन त्रिपाठी (रोल नंबर-2152030905) के स्थान पर दौड़ने के लिए आया था। वहीं, दूसरे आरोपी प्रिंस कुमार यादव निवासी पचपेड़िया मठिया, थाना बांस गांव जनपद गोरखपुर ने बताया कि उसके स्थान पर मुख्य परीक्षा में दूसरा आरोपी शामिल हुआ था।
पकड़े गए दोनों आरोपियों को नगर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने शारीरिक दक्षता परीक्षा दल के सदस्य निरीक्षक रामआसरे यादव की तहरीर पर प्रिंस कुमार यादव, संदीप कुमार यादव, अभय नंदन त्रिपाठी व टीसीएस कंपनी के कर्मियों के विरुद्ध कई धाराआें में केस दर्ज किया है। पुलिस ने दो आरोपी प्रिंस व संदीप को मौके से गिरफ्तार भी कर लिया है।
परीक्षा के नोडल अधिकारी एसपी ग्रामीण संजय कुमार ने बताया कि अभय नंदन के खिलाफ गोरखपुर पुलिस को सूचना दे दी गई है। वहीं मामले में टीसीएस कंपनी की भूमिका की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें