फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: टेनिस बॉल क्रिकेट संघ ने कैंब्रियन को हराकर जीती प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। ओलंपिक संघ के सचिव जितेंद्र सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर जिला टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को किया गया। जिसमें जिले की पांच टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का खिताब टेनिस बॉल क्रिकेट संघ की टीम ने कैंब्रियन स्कूल को पराजित प्राप्त किया। टूर्नामेंट का फाइनल मैच कैंब्रियन और टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के मध्य खेला गया।
विज्ञापन


इसमें टेनिस बॉल क्रिकेट संघ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कैंब्रियन की टीम को 80 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए कैंब्रियन की टीम 60 रन पर ही सिमट गई। प्रतियोगिता के समापन पर जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेश कुमार वर्मा और प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कुसुम लता शुक्ला ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। जितेंद्र सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर जिला विद्यालय क्रीड़ा समिति के सचिव धर्मेंद्र सिंह,जिला विद्यालय क्रीड़ा संघ के संयुक्त सचिव अभिषेक सिंह,जिला तलवार बाजी संघ के सचिव विजेंद्र सिंह,जिला टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव रमेंद्र सिंह आदि ने श्रद्धांजलि भी अर्पित की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें