फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर सजे पटाखा बाजार

Mon, 09 Nov 2015 11:02 PM IST
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके साथ ही दुकानदारों को पर्याप्त मात्रा में बालू रखने की हिदायत दी गई है। महकमे का कहना है कि लाइसेंस जारी करते समय ही शर्त बता दी गई हैं। इनका अनुपालन न करने वालो के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शहर क्षेत्र में पटाखा बिक्री के लिए जिला प्रशासन की ओर से अस्थाई लाइसेंस जारी किया गया है। यह अस्थाई लाइसेंस तीन दिनों के लिए जारी किया गया है। प्रशासन की ओर से पटाखा बिक्री के लिए शहर के गुलाबबाड़ी मैदान तथा रिकाबगंज स्थित नरेंद्रालय सभागार के बाहरी परिसर को चुना गया है।

अस्थाई लाइसेंस हासिल करने के बाद सोमवार सुबह से ही कारोबारियों ने अपनी-अपनी दुकानें व्यवस्थित करनी शुरू कर दीं। देर शाम तक दोनों क्षेत्रों में पटाखों की दुकानें आबाद हो गईं। खरीद के लिये ग्राहकों की भीड़ आनी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन


दुकानों के व्यवस्थापन का संबंधित क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों ने निरीक्षण किया और आग आदि से बचाव के लिए बरती जाने वाली सावधानी का अनुपालन देखा। जिला पुलिस की ओर से दोनों जगहों पर आगजनी आदि की घटनाओं से निपटने के लिए फायर टेंडर की व्यवस्था कराई गई है।

बरती जाने वाली सावधानी
- वायरिंग के जोड़ खुले न छोड़े जाएं।
- आग से बचाव के लिए बालू का भण्डारण कर लिया जाए।
- दुकान अथवा आस-पास के क्षेत्र में बीड़ी-सिगरेट का इस्तेमाल न हो।
- प्रकाश के लिए रसोई गैस अथवा मिट्टी तेल की लैंप अथवा ढिबरी, लालटेन का इस्तेमाल न किया जाए।
- ज्वलनशील संवेदनशील पटाखों को रखने तथा उठाने में सावधानी बरती जाए।

पटाखा दुकान के लिए शर्तों के साथ बिक्री के लिए अस्थाई लाइसेंस जारी किये गये हैं। लाइसेंस के साथ शर्तें बता दी गईं हैं। महकमे की ओर से फायर टेंडर की तैनाती की जा रही है।
- आरएस गौतम, एसपी सिटी

सज गईं पटाखा दुकानें, किया निरीक्षण
भेलसर। दीपावली  के अवसर पर रुदौली नगर में पटाखा की दुकानें बाजार में सज गयी हैं। प्रशासन  द्वारा पटाखा बाजार लगाने के लिए भैरवधाम रामलीला मैदान में जगह दी गई है। एसडीएम अशोक कुमार सिंह व सीओ संतोष कुमार ने सोमवार को रुदौली तहसील क्षेत्र में लगी पटाखा की दुकानों का औचक निरीक्षण किया।

पटाखा बिक्री के लिए कस्बे के भैरव धाम रामलीला मैदान को चुना गया है। कोतवाल सज्जाद हुसैन नकवी ने  बताया कि पटाखे की कोतवाली क्षेत्र में 20 दुकानों को तीन दिनों के लिए अस्थाई लाइसेंस जारी किये गए है।

कोई भी बिना लाइसेंस के पटाखों की बिक्री करता मिला तो उसके खिलाफ सख्त करवाई की जायेगी। एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने  बताया कि शुजागंज व रुदौली क्षेत्र में लगी पटाखों का दुकानों निरीक्षण कर  दुकानदारों को अत्यधिक तेज आवाज वाले पटाखों की बिक्री न करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें