फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोट पहनकर ठंड को मात देंगी गाय, व्यवस्था में जुटा पूरा प्रशासन

Fri, 22 Nov 2019 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
गाय - फोटो : pixabay
विज्ञापन

गो माता भी अब कोट पहनेंगी। उन्हें ठंड से बचाने के लिए रामनगरी में यह पहल की गई है। अयोध्या की सरकारी गोशाला में गाय माता को काऊ कोट पहनाकर शीतलहरी से बचाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम काऊ कोट की व्यवस्था करने में जुट गया है। पहले चरण में 300 काऊकोट जुटाए जाएंगे। साथ ही जाड़े से बचाव के लिए गोशाला में अलाव जलाए जाएंगे। काऊ शेड में ठंड से बचाव के लिए अच्छे पर्दे भी लगाए जाएंगे।

विज्ञापन


अयोध्या में श्रीराम मंदिर के साथ गोरक्षा प्रदेश सरकार के शीर्ष एजेंडे में है। कोर्ट के फैसले के बाद श्रीराम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। अब केंद्र सरकार ट्रस्ट बनाने की रणनीति पर है। अब अयोध्या में गोमाता की सेवा और सुरक्षा पर भी फोकस शुरू हो गया है। गाय माता को ठंड से बचाने के लिए प्रभावी कार्रवाई शुरू की गई है। पहले चरण में यह प्रयास नगर निगम अयोध्या की एक मात्र गोशाला में जमीन पर उतारा जाएगा।

अयोध्या के बैसिंह स्थित गोशाला में गाय को ठंड से बचाने के लिए काऊकोट की व्यवस्था की जा रही है। पहले चरण में गोशाला में तीन सौ गायों और उनके बच्चों के लिए काऊकोट की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

निगम प्रशासन ने इसके लिए कार्रवाई तेज कर दी है।

गायों को जाड़े से बचाने के लिए केवल काऊकोट ही नहीं पहनाया जाएगा बल्कि ठंड बढ़ने पर गोशाला में कई स्थानों पर अलाव जलाए जाएंगे। साथ ही गायों के लिए बनाए गए शेड में पर्दे भी लगाए जाएंगे। अगले चरण में जिले की अन्य गोशाला में भी ऐसी व्यवस्था होगी।

सूत्रों की मानें तो अयोध्या की एक मात्र गोशाला को कुछ इस तरह विकसित किए जाने की रणनीति भी है जो गो-सेवा के क्षेत्र में नया मानक बना सके। इसके लिए गोशाला में बैल, गाय के अलग-अलग शेड बनाए जाएंगे। इसके साथ ही कई अन्य व्यवस्थाएं भी होंगी। जल्द ही इसको लेकर भी सरकार के स्तर पर खाका खींचा जा सकता है।

जूट के बने होंगे गोमाता के काऊकोट
गोमाता को जाड़े से निजात दिलाने वाले काऊकोट जूट के बने होंगे। यह मोटा और सघन होगा। इससे गाय को जाड़े से निजात में सहायता मिलेगी। सूत्रों का कहना है कि यह नए तरह का कोट ईजाद किया गया है। जगह-जगह गोशालाएं खुलने के बाद इस पर सरकार की निगाह गई। फिर इस पर कार्रवाई शुरू की गई। जल्द ही इसकी पहली खेप यहां पहुंचेंगी।

बैंसिंह गोशाला में मौजूद हैं 1200 गोवंश
अयोध्या के बैंसिंह की गोशाला में लगभग 1200 गोवंश मौजूद हैं। बैंसिंह गोशाला में गायों को जाड़े से बचाव के लिए काऊकोट, अलाव और शेडों पर पर्दे लगवाए जाने की व्यवस्था की जा रही है। अयोध्या की इस गोशाला में गायों की सेवा के लिए बेहतर उपाय किए जाने का प्रयास है।
विज्ञापन

नीरज शुक्ल, नगर आयुक्त, नगर निगम अयोध्या

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें