फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में पति-पत्नी घायल

Fri, 04 Sep 2015 10:37 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अवध विश्वविद्यालय परिसर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए अपने पति के साथ बाइक से आ रही एक आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री सड़क हादसे में घायल हो गई। फोन करने के बावजूद एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची और भर्ती कराने के बाद नाका स्थित प्राइवेट नर्सिंग होम तक विभाग का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


इससे नाराज आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने दोपहर को नाका क्षेत्र में रोड जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। एसडीएम सदर ने विभाग की ओर से उपचार कराने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।

शुक्रवार को आंगनबाड़ी विभाग की ओर से अवध विश्वविद्यालय परिसर में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। प्रशिक्षण में शिरकत के लिए तारुन थाने के नेतवारी निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री समता सुमन पति जितेंद्र कुमार के साथ बाइक से आ रही थी।
विज्ञापन


इलाहाबाद हाईवे पर पूराकलंदर थाना क्षेत्र के डाभासेमर स्थित फसल अनुसंधान केंद्र के पास सुल्तानपुर की ओर जा रही बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री व उसके पति घायल हो गये।

जानकारी पर साथी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां मौके पर पहुंच गईं और एंबुलेंस को फोन किया गया, लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस न पहुंची तो दोनों को नाका स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया।

जानकारी के बावजूद विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा तो आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां आक्रोशित हो गईं और रोड जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर अमित सिंह व नगर कोतवाल ने आंगनबाड़ी संघ के संरक्षक रणवीर सिंह से वार्ता की।
विज्ञापन


एसडीएम सदर अमित सिंह ने बताया कि आक्रोशित लोग घायल कार्यकर्त्री का विभाग की ओर से उपचार कराने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें