फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की चौथी रिपोर्ट भी निगेटिव, फिर गए 27 नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में पहली बार कोरोना पॉजिटिव पाई गई महिला की चौथी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। अब उसकी पांचवी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उधर, बुधवार को जिले से 27 नमूने कोरोना जांच के लिए भेजे गए हैं। इन सभी को मेडिकल कॉलेज व मसौधा फैसलिटी क्वारंटीन में रखा गया है।
विज्ञापन

बीते 23 अप्रैल को पूराकलंदर थाना क्षेत्र के सनेथू नत्थन का पुरवा गांव की कोरोना पॉजिटिव पाई गई महिला की चौथी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। अब उसे क्लीनचिट देने के लिए महकमा पांचवी रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है, जिसका सैंपल मंगलवार को भेजा गया है। हालांकि, प्रसव के उपरांत महिला को जिला महिला अस्पताल में ही रखा गया है। साथ ही सीजेरियन आपरेशन कराने वाली टीम को क्वारंटीन किया गया है। वहीं, बुधवार को कोरोना जांच के लिए जिले से 27 नमूने भेजे गए हैं।
इनमें 18 नमूने मसौधा फैसलिटी क्वारंटीन से व नौ नमूने मेडिकल कॉलेज दर्शननगर से गए हैं। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ अरविंद सिंह ने बताया कि बीते चार मई तक गए सभी नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ घनश्याम सिंह ने बताया कि भारत सरकार के गाइड लाइन के अनुसार कोरोना पॉजिटिव पाई गई महिला की पांचवीं रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। चौथी रिपोर्ट बुधवार को निगेटिव आ चुकी है। पांचवीं रिपोर्ट भी आने के बाद उसे क्लीनचिट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें