फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में पढ़ रहा छात्र मिला कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप, बंद कराया गया विद्यालय

विज्ञापन
स्कूल को सैनिटाइज करते कर्मचारी। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। शहर के एमएलएमएल इंटर कॉलेज में कोरोना जांच के दौरान दसवीं के एक छात्र के संक्रमित मिलते ही हड़कंप मच गया। आननफानन छात्र को स्कूल से बाहर कराया गया। इसके बाद स्कूल को सैनिटाइज कराने के बाद 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोविड-19 के नियमों का अनुपालन करते हुए 19 अक्तूबर से कक्षा नौ से 12वीं तक की कक्षाएं शुरू करने का आदेश जारी किया गया था। इसके लिए अभिभावकों की सहमति जरूरी थी। प्रवेश के समय बच्चों का तापमान मापने व सैनिटाइज करने के बाद ही कक्षा में बैठाया जा रहा है।
स्कूलों में बच्चों की कोरोना जांच के लिए बृहस्पतिवार को टीम रवाना की गई थी। एमएलएमएल इंटर कॉलेज के 10वीं कक्षा में बैठे 13 बच्चों की भी जांच की गईं तो इसमें से एक छात्र पॉजिटिव निकला। इससे छात्र व शिक्षकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

आननफानन छात्र को होम आइसोलेशन में भेजने के बाद बच्चों की छुट्टी कर दी गई और स्कूल परिसर को सैनिटाइज कराया गया। सभी छात्रों को आरटी-पीसीआर टेस्ट कराने के लिए सोमवार को आधार कार्ड के साथ बुलाया गया।
प्रधानाचार्य अशोक तिवारी ने बताया कि छात्र अभिभावक की सहमति पर विद्यालय आ रहा था। थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान उसका तापमान भी सामान्य था। उसे किसी प्रकार की दिक्कत भी नहीं थी। बताया कि पॉजिटिव मिलते ही छात्र को घर भेज दिया गया था। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दवाएं उसके घर भेजी जाएंगी। आरटी पीसीआर टेस्ट के लिए सभी छात्रों को आधार कार्ड के साथ सोमवार को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें