फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित युवक की होम आइसोलेशन में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कोरोना संक्रमित 26 वर्षीय युवक की बुधवार को होम आइसोलेशन के दौरान मौत हो गई जबकि श्रीराम अस्पताल के सीएमएस डॉ सीबी द्विवेदी सहित बुधवार को 70 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। स्वस्थ होने के बाद 77 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 5378 पहुंच गई है। इनमें सक्रिय मरीज 953 बचे हैं।
विज्ञापन

मिल्कीपुर तहसील अंतर्गत ग्रामसभा पाकडपुर निवासी 26 वर्षीय युवक दो साल से किडनी की बीमारी से पीड़ित था, जिसका इलाज कराने के लिए वह राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर गया था। जांच करने पर वह कोरोना पाजिटिव निकला तो उसे होम आइसोलेट कर दिया गया था। इसी अवधि में बुधवार को उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर अशोक कुमार शर्मा ने पहुंच कर कोरोना प्रोटोकॉल के तहत शव का अंतिम संस्कार कराया।
उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ घनश्याम सिंह के संक्रमित होने के बाद उनका प्रभार देख रहे प्रभारी सीएमओ एवं राजकीय श्रीराम चिकित्सालय के सीएमएस डॉ सीबी द्विवेदी को दिक्कत होने पर उन्होंने जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं, नगर निगम क्षेत्र के जयसिंहपुर में एक साथ 12 मरीज मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें