फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित चार की मौत, 302 मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में भर्ती चार कोरोना संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो गई, 302 पॉजिटिव मिले। वहीं 255 संक्रमितों ने कोरोना से जंग जीत ली। उनके डिस्चार्ज कर दिया गया। कुल मरीजों की संख्या अब 14096 हो गई है। इनमें सक्रिय मरीज 1902 हैं। जिले में शुक्रवार को प्राप्त हुई 1210 लोगों की जांच रिपोर्ट में 302 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

इसमें नगर निगम क्षेत्र के बीकेएच बूथ में 13, व सहादत गंज में नौ संक्रमित मिले हैं। रेतिया, मसौधा ब्लॉक के शिवनगर, कौशलपुरी में आठ-आठ पॉजिटिव मिले। उसरू, सीआरपीएफ कैंप में छह-छह और धारा रोड व दिल्ली दरवाजा में पांच-पांच संक्रमित मिले। स्टेट बैंक कॉलोनी, नया पुरवा, टकसाल, साहबगंज में चार-चार पॉजिटिव मिले।
बेगमगंज, रिकाबगंज, ककरही बाजार, खवासपुरा, वजीरगंज, गोपालपुर, मवई के भटईया, तारुन ब्लॉक के टिकरी में तीन-तीन सहित अन्य जगहों पर पॉजिटिव पाए गए हैं। कुल सक्रिय संक्रमितों में से 1696 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जबकि, मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में 109, जिला महिला अस्पताल में 24, जगत अस्पताल में 19, चिरंजीव अस्पताल में 34 व आनंद हॉस्पिटल में 20 लोगों को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें