फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित 12 लोगों की मौत, 250 मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में बुधवार को कोरोना से वरिष्ठ कांग्रेस नेता सहित 12 लोगों की मौत हो गई, 250 पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं 115 लोगों को कोरोना से जंग जीतने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। कुल मरीजों की संख्या 12400 हो गई है। इनमें सक्रिय 2379 मरीज हैं।
विज्ञापन

कोरोना से बुधवार को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता केके सिन्हा, पशुधन प्रसार अधिकारी अनूप कुमार व दो अन्य लोगों की लखनऊ व अन्य जिलों में इलाज के दौरान मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती आठ कोरोना मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई।
जिले में बुधवार को 1881 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें से 250 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें नगर निगम क्षेत्र के अवधपुरी में सात, सहादतगंज, साहबगंज, नहरबाग, पूरा ब्लॉक के सरायरासी में पांच-पांच संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

शिव नगर कॉलोनी, तारुन ब्लॉक के पछियाना में चार-चार पॉजिटिव मिले। खिड़की अली बेग, जिला अस्पताल, बछड़ा सुल्तानपुर, जनौरा, पुलिस लाइंस, सरस्वती विहार कॉलोनी, देवकी नगर, कौशलपुरी कॉलोनी, अवध विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज दर्शननगर, कादीपुर, ददेरा, सोहावल ब्लॉक के मंगलसी में तीन-तीन सहित अन्य जगहों पर पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

कुल सक्रिय 2379 मरीजों में से 2255 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जबकि, 124 मरीजों को मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें