अयोध्या। मेडिकल कॉलेज, दर्शननगर में भर्ती पांच कोरोना मरीजों का 24 घंटे में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि, 34 नए मरीज संक्रमण की चपेट में आए हैं। वहीं, स्वस्थ होने के उपरांत 180 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 16030 हो गई है, इनमें सक्रिय मरीज अब 1202 रह गए हैं।
जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण नियंत्रण में रहा। प्राप्त हुई 3384 लोगों की रिपोर्ट में सिर्फ 34 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। सोहावल के हाजीपुर में दो, नगर निगम क्षेत्र के मुकेरी टोला, बालक राम कॉलोनी, बछड़ा सुल्तानपुर, हौसलानगर, कैंट, नहर बाग, साहबगंज, मणिराम दास की छावनी, अश्वनी पुरम, जेल कॉलोनी, मोदहा, बीकापुर के बेनीपुर, मसौधा ब्लाक के खोजनपुर, मजनावा, डाभासेमर, जोगितारा, कौशलपुरी कॉलोनी, धर्मदासपुर, मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर सहित अन्य जगहों पर एक-एक मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं।