फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 नए कोरोना मरीज मिले, जिले में संक्रिमतों की संख्या बढ़कर 7740 हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में सोमवार को 30 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि पांच मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 7740 हो गई है। इनमें सक्रिय मरीज 174 हैं।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को 1862 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जबकि 2179 लोगों का जांच के लिए नमूना लिया गया है। सोमवार की रिपोर्ट में मया ब्लॉक के गोसाईगंज में पांच, मसौधा के सीआरपीएफ कैंप में चार, तारुन के सिहोरिया में तीन मरीजों के मिलने से हड़कंप रहा। इसके अलावा नगर निगम क्षेत्र के शांति विहार कॉलोनी, अंगूरी बाग, बालक राम कॉलोनी, अमानीगंज के कुमारगंज में मरीज मिले।
वहीं बीकापुर ब्लॉक के भक्तिन का पुरवा, गौरव पट्टी, मसौधा ब्लाक के हूसेपुर, मलिकपुर, मसौधा चीनी मिल, रायपुर, भदरसा, कौशलपुरी, मया ब्लॉक के मयाभीखी, सोहावल के हाजीपुर, मीरपुर, तारुन के मोहम्मदपुर व दरियापुर में एक-एक मरीज पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें