फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के कारण नहीं होगा 15वां फैजाबाद पुस्तक मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कोरोना संक्रमण के चलते नारायण दास खत्री मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से हर वर्ष होने वाला पुस्तक मेला इस साल नहीं होगा। ट्रस्ट के सचिव डॉ. निर्मल खत्री एवं फैजाबाद पुस्तक मेला प्रभारी रीता खत्री ने बताया इस वर्ष कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुये 15वां फैजाबाद पुस्तक मेले का आयोजन नहीं करने का निर्णय ट्रस्ट द्वारा लिया गया है।
विज्ञापन

बताया कि फैजाबाद पुस्तक मेले में देश के सभी प्रख्यात प्रकाशकों के पुस्तकों के स्टाल लगते हैं तथा सभी प्रकाशकों के प्रतिनिधि बाहर से आते हैं। इसमें भारी संख्या में साहित्य प्रेमी/पुस्तक प्रेमी भाग लेते हैं।
फैजाबाद पुस्तक मेले की कार्यक्रम संयोजिका नमिता मेहरोत्रा ने बताया कि पुस्तक मेला में विगत वर्षों में ट्रस्ट ने गुलजार, अनूप जलोटा, मणिशंकर अय्यर, सुबोध कांत सहाय, प्रो. एसबी सिंह, जफर आगा, रविभट्ट, अमरेश मिश्र, प्रो. विजय बहादुर, हिमांशु जोशी, न्यायमूर्ति जेएन रे, लीलाधर जगूड़ी, शरद चंद्रा, चित्रा मुद्गल, अशोक चक्रधर राज्यपाल रामनाईक आदि प्रख्यात साहित्यकारों को आमंत्रित कर फैजाबाद के साहित्य-प्रेमियों से जोड़ने का प्रयास भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें