अयोध्या। कोरोना संक्रमण जिले में थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में संपर्कियों समेत 63 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। अधिसंख्य मरीज ग्रामीण इलाके के हैं। रिपोर्ट आने के बाद सभी को आइसोलेट कराया गया है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1746 पहुंच गई है।
शहरी इलाकों में शिविर के अलावा अब ग्रामीणांचल में भी एंटीजन रैपिड टेस्ट कराया जा रहा है। जिसमें ग्रामीण इलाकों के तमाम एसिंप्टोमेटिक मरीज भी सामने आ रहे हैं।
बुधवार को आई रिपोर्ट में शहर के रिकाबगंज हनुमानगढ़ी में दो, मसौधा ब्लॉक के पहाड़गंज में एक, तारुन के पारा गरीबशाह में एक, मुगलपुरा में एक, अमानीगंज के पूरे भीम तिवारी में एक, शहर के खुसरू बेग का हाता में तीन, मसौधा ब्लॉक के जोगीतारा में दो, बैंक कॉलोनी खोजनपुर में एक, कौशलपुरी कॉलोनी फेज-1 में एक, रुदौली के अकबरगंज में एक, मसौधा के वीरामपुर में एक, शहर के विष्णुपुरी कॉलोनी में एक, सिविल लाइन के हौसलानगर में एक, शहर के स्टेट बैंक कॉलोनी में एक, सुंदरनगर में दो, बीकापुर के जलालपुर माफी में एक, मेडिकल कॉलेज, दर्शननगर में एक मरीज मिला।
बीकापुर के रामदास का पुरवा में एक, हैरिंग्टनगंज के पलिया लोहानी में एक, शहर के जमथरा में एक, मसौधा के चांदपुर हरवंश में एक, मया ब्लॉक के बाला पैकोली में तीन, शिवपुरी गोसाईगंज में एक, अवध विश्वविद्यालय के निकट एक, नवीन गल्ला मंडी में एक, ठेउंगा रौनाही में एक, बीकापुर के नंदरौली में एक, शहर के सांई दाता आश्रम में तीन, मया के तेलियागढ़ में एक, मसौधा के गद्दोपुर में एक, शहर के लालबाग में एक, नाका बाईपास में एक सहित अन्य शामिल हैं।