फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलला के दरबार तक पहुंचा कोरोना

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कोरोना अब रामलला के दरबार तक पहुंच गया है। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में रामजन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात एक पीएसी जवान भी पॉजिटिव मिला है, जिसके बाद रामजन्मभूमि परिसर में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

पीएसी जवान विगत 6 जुलाई को ही छुट्टी से वापस आया था। पीएसी के जवान की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसके साथ ड्यूटी कर रहे 21 अन्य पीएसी के जवानों को भी क्वारंटीन कर दिया गया है। रामजन्मभूमि परिसर को दिन में तीन बार सैनिटाइज किया जा रहा है।
एसपी सुरक्षा पंकज ने बताया कि रामजन्मभूमि परिसर की सुरक्षा में तैनात 30 बटालियन डी कंपनी के जवान हरिकेश विगत 17 जून को छुट्टी पर अपने गांव महाराजगंज गए थे। जहां उन्हें 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया था।
विज्ञापन

वहां उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं पाए गए थे, जिसके बाद वह विगत 6 जुलाई को वापस अयोध्या लौटे थे और डयूटीरत थे। शनिवार को पीएसी जवान की रिर्पोट पॉजिटिव आई है, इसके बाद जवान के साथ डयूटी करने वाले 21 अन्य पीएसी जवानों को भी क्वारंटीन कर दिया गया है।
पूरे रामजन्मभूमि परिसर को तीन में दिन बार सैनिटाइज किया जा रहा है। एसपी सुरक्षा ने बताया कि रामलला के दर्शन पर फिलहाल कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है। कोरोना के चलते वैसे भी नाममात्र के ही श्रद्घालु दर्शन को आ रहे हैं।
लॉकडाउन व सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए दर्शन-पूजन की व्यवस्था की गई है। पीएसी जवान के कांटेक्ट हिस्ट्री से लेकर चेकिंग प्वाइंट पर तैनाती से आने वाले श्रद्घालुओं के बारे में भी जानकारी ली जा रही है। परिसर में कैमरे भी लगे हुए हैं जिनसे श्रद्घालुओं को चिह्नित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें