फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल यश पेपर्स के एक कोरोना पॉजिटिव कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
मरीज मिलने के बाद इलाके को सील करवाते चौकी इंचार्ज अलीगढ़ सत्यप्रकाश यादव। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। तीन दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल होने पर लखनऊ रेफर हुआ यश पेपर्स लिमिटेड के कोरोना संक्रमित ऑपरेटर की शुक्रवार को मौत हो गई। कोरोना प्रोटोकाल के तहत यहां लखनऊ से शव आते ही अंतिम संस्कार की तैयारी है। इस बीच शुक्रवार सुबह ट्रूनेट मशीन से हुई जांच में चार और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इन्हें लेकर जिले में संक्रमितों की संख्या 395 पहुंच गई है।
विज्ञापन

शहर के नवीन मंडी चौकी क्षेत्र के शिवनगर कॉलोनी निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति यश पेपर्स लिमिटेड में कर्मचारी था। तीन दिन पूर्व मिल से आते समय रास्ते में सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से केजीएमयू लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत उसकी सैंपलिंग कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही इलाके को सील कराने की प्रक्रिया शुरू कराई गई। सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि मौत होने की जानकारी मिली है। लेकिन अभी अधिकारिक सूचना नहीं आई है। शव प्राप्त होते ही कोरोना मानकों के तहत अंतिम संस्कार कराया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, शुक्रवार को जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज की ट्रूनेट मशीन में चार और मरीज कोरोना पॉजिटिव मिलने से जुड़वा अस्पतालों में हड़कंप रहा। सोहावल के जगनपुर रौनाही निवासी 42 वर्षीय अधेड़ ने लक्षणों के आधार पर मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को जांच कराई तो रिपोर्ट देरशाम पॉजिटिव आई है। जिसे मेडिकल कॉलेज में ही आइसोलेट किया गया है।
जबकि इसी ब्लॉक के मीरपुर कांटे निवासी 21 वर्षीय युवक ने सर्जरी से पूर्व मेडिकल कॉलेज में जांच कराया था। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने से गांव में हड़कंप रहा। युवक को मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट कराते हुए गांव को सील करने के साथ ही बचाव कार्य प्रारंभ किए गए। इसके अलावा संक्रमित मरीज के संपर्क में शहर के खवासपुरा निवासी 70 वर्षीय वृद्ध व नहरबाग निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आने से हड़कंप मचा रहा। युवकों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर कोरोना बचाव से संबंधित कार्य प्रारंभ किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें