फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक सहित दो मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में शनिवार को दो और मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 3 वर्षीय बालक भी शामिल है, जो पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आया बताया गया है। रिपोर्ट आने के बाद दोनों मरीजों को मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में शिफ्ट किया गया है। जिलों में संक्रमितों की संख्या 265 पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में दो दिन पूर्व ऑपरेशन कराने के लिए गोंडा जनपद के मनकापुर निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति भर्ती हुआ था। जिला अस्पताल में स्थापित ट्रूनेट मशीन से हुई जांच में वह पॉजिटिव आया तो उसे मेडिकल कॉलेज में भेजकर 25 जून को आरटी पीसीआर टेस्ट कराया गया, जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
वहीं, बीते दिनों महाराजगंज थाना क्षेत्र के सरायरासी गांव में आए प्रवासियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें पहले से ही आइसोलेट किया गया था। उनके साथ आया तीन वर्षीय बालक भी पॉजिटिव पाया गया है। दोनों मरीजों को आइसोलेट करने के लिए मेडिकल कॉलेज में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें