फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

716 लोगों को बांटी कोविड-19 प्रतिरक्षण की दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राजकीय डॉ. बृजकिशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल देवकाली, अयोध्या में बृहस्पतिवार को साहबगंज रामलीला रोड में कैंप लगाकर 716 लोगों को कोविड-19 प्रतिरक्षण की दवा दी गई।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. उपेंद्र सिंह ने कहा कि कोविड-19 का बचाव ही उपचार है। इसलिए शहरी एवं ग्रामीण अंचलों में कैंप लगाकर मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों द्वारा कोविड-19 प्रतिरक्षण की दवा नि:शुल्क वितरित की जा रही है।
कहा कि दवा के साथ एक पर्चा भी दिया जा रहा है, जिसमें बचाव के उपाय सुझाए गए हैं। दवा वितरण में सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस मौके पर डॉ माधुरी गौतम, डॉ. आरआर यादव, डॉ. पीएस त्रिपाठी, डॉ. एजी सिंह, डॉ. अनुराग यादव, साहबगंज के पार्षद मोहम्मद सादिक बाबू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें