फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल के मासूम सहित नौ प्रवासी मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। नौ और प्रवासियों की रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। इनमें दो साल का एक मासूम भी शामिल है। रिपोर्ट आने पर आठ मरीज घर पर ही मौजूद थे। जबकि दो वर्षीय मासूम सरयू क्वारंटीन सेंटर में था। सभी को आइसोलेशन में पहुंचाया गया है। सभी मरीजों के इलाकों को सील करके कोरोना बचाव के कार्य शुरू कर दिए गए हैं। रविवार को मिले मरीजों के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 173 पहुंच गई है।
विज्ञापन

जून में जैसे-जैसे दिन गुजर रहे हैं, वैसे ही कोरोना का ग्राफ का भी बढ़ता जा रहा है। रविवार को नौ और मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें तीन मरीज नगर निगम क्षेत्र के सोना देवी मार्ग वासुदेव घाट अयोध्या, एक मरीज मवई के अशरफपुर गंगरेला, बीकापुर के बंसवनपुर में एक, तारुन के टोड़ी का पुरवा, भावापुर व भौलापुर में एक-एक मरीज व बीकापुर के सोनखरी में दो वर्षीय मासूम शामिल हैं। जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीम व पुलिस ने झुनझुनवाला कोविड केयर सेंटर भेजा। जबकि परिवार के अन्य लोगों को क्वारंटीन कर गांव को सील कर दिया गया है।
बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड क्षेत्र के बंसवनपुर गांव निवासी युवक 26 मई को ट्रेन द्वारा सूरत गुजरात से घर वापस आया था। भारती इंटर कॉलेज आश्रय स्थल पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद युवक को होम क्वारंटीन किया गया था।
विज्ञापन

12 जून को युवक की पूल सैंपलिंग कराई गई थी। रविवार को जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद युवक को एंबुलेंस से कोविड केयर सेंटर झुनझुनवाला भेजवाया गया है। सीएचसी के अधीक्षक अब्दुल खतीब अंसारी ने बताया कि मरीज के परिवार के आठ लोगों क्वारंटीन किया गया है। कोतवाल इंद्रेश यादव ने बताया कि गांव को सील करने की कार्रवाई की जा रही है।
पटरंगा प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड मवई के अशरफपुर गंगरैला गांव में एक सप्ताह पूर्व एक प्रवासी मजदूर मुंबई से आया था। तबियत बिगडने पर दो दिन पहले कोरोना जांच के लिए नमूना भेजा गया था। जिसकी रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आने से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि युवक छह जून को घर आया था। तभी से पूरे गांव में घूमता रहा। इससे संक्रमण और बढने की आशंका है।
रुदौली तहसीलदार प्रज्ञा सिंह, नायब वीरेंद्र कुमार, मवई सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर रविकांत वर्मा, पटरंगा थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह सहित अन्य ने गांव को सील करवाने व सेनेटाइज करने की प्रक्रिया को पूर्ण किया।
हैदरगंज प्रतिनिधि के अनुसार गरौली टोड़ी का पुरवा निवासी 18 वर्षीय युवक बीते 13 जून को दिल्ली से आया था। जिसका मसौधा फैसलिटी क्वारंटीन से नमूना लेकर होम क्वारंटीन के लिए गांव भेजा गया था। रविवार को आई रिपोर्ट में युवक पॉजिटिव मिलने से क्षेत्र में भय का माहौल पनप गया। सीएचसी प्रभारी डॉ वेदप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि मरीज को कोविड हॉस्पिटल में भेजकर परिवार के अन्य लोगों को भी क्वारंटीन कराया गया है।
अहमदाबाद से आए चार लोगों में तीन पॉजिटिव
रामनगरी के वासुदेव घाट स्थित सोना देवी मार्ग निवासी एक ही परिवार के चार लोग बीते आठ जून को ट्रेन से अहमदाबाद से लौटे थे। थर्मल स्क्रीनिंग आदि कराकर सभी लोग घर के बाहर होम क्वारंटीन हो गए थे। खाने-पीने का सामान घर के सामने ही निवास करने वाले परिवार के लोग पहुंचाते थे। इस बीच साथ आए अधेड़ की तबियत खराब होने पर सभी चार लोगों का कोरोना जांच के लिए नमूना लिया गया। रविवार को आई रिपोर्ट में तीन पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि चौथा युवक निगेटिव आया है। रिपोर्ट आने के बाद सभी मरीजों को झुनझुनवाला कोविड केयर सेंटर में आइसोलेट किया गया है। जबकि छह लोगों को क्वारंटीन किया गया है। नयाघाट चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र मिश्रा ने बताया कि इलाके को सील करके कोरोना बचाव से संबंधित कार्य कराए गए हैं।
मां-बाप के बाद अब बच्चा भी पॉजिटिव
रामपुरभगन। बीकापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनखरी में मां-बाप के बाद अब दो वर्षीय बच्चे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। तीन जून को बच्चे के मां-बाप की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। गांव में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या आठ हो गई है। हल्का लेखपाल सूर्यभान वर्मा ने बताया कि पॉजिटिव आए सभी लोग भिवंडी महाराष्ट्र से घर वापस आए हैं। बीकापुर के चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि रविवार को पॉजिटिव आया बच्चा बच्चा सरयू हॉस्टल में क्वारंटीन है। इसे एलवन झुनझुनवाला कोविड सेंटर में शिफ्ट किया जा रहा है। गांव को पहले ही सील किया जा चुका है तथा सैनिटाइज सहित अन्य जरूरी सुरक्षा उपाय पहले से ही किए जा रहे हैं। लगातार बढ़ रहे संक्रमण से ग्रामवासी भयभीत हो गये हैं।
दिल्ली से आए पिता-पुत्र पॉजिटिव
तारुन। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा भावापुर निवासी दिल्ली से लौटे पिता-पुत्र के रविवार को कोरोना पॉजिटिव मिलने में ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों मरीजों को इलाज के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने गांव पहुंचकर आवागमन के सभी रास्तों को सील कर दिया है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीपी त्रिपाठी ने बताया कि ग्राम सभा भावापुर में रविवार को मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज पिता-पुत्र 12 जून को दिल्ली से आए थे। उसी दिन दोनों की जांच के लिए सैंपल लिए गए थे। जिसमें पुत्र नाबालिग है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। इस संबंध में थाना प्रभारी का सीयूजी नंबर कई बार मिलाया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें