फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का बढ़ा ग्राफ, चार और प्रवासी मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
बीकापुर में पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद गांव को किया गया सैनिटाइज। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। प्रवासी युवक सहित शनिवार को चार और मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद सभी को उनके गांव से लाकर झुनझुनवाला कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है। साथ ही गांव को सील कर सैनिटाइजेशन व थर्मल स्क्रीनिंग सहित अन्य बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं। शनिवार को मिले मरीजों को मिलाकर जिले में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 164 पहुंच गई है।
विज्ञापन

जून में कोरोना संक्रमण बढ़ने की विशेषज्ञों की भविष्यवाणी सच होती नजर आ रही है। जिले में भी प्रतिदिन कोरोना मरीजों को सिलसिला जारी है। शनिवार को मिली रिपोर्ट में चार और मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें दो मरीज नगर निगम क्षेत्र के बछड़ा सुल्तानपुर, एक मरीज सोहावल के डेरामूसी व एक बीकापुर के नुआवां बैदरा का शामिल है, जो कि क्रमश: मुंबई, दिल्ली व हरियाणा से आए हैं।
रिपोर्ट आने तक यह सभी लोग अपने घरों पर मौजूद थे। जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीम व पुलिस ने इलाज के लिए झुनझुनवाला कोविड केयर सेंटर भेजा है। जबकि परिवार के अन्य लोगों को क्वारंटीन करके गांव को सील कराने व कोरोना बचाव कार्य संपन्न कराने की प्रक्रिया संपन्न कराया गया।
विज्ञापन

बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार बीकापुर ब्लॉक के नुआवां बैदरा गांव निवासी 24 वर्षीय युवक 11 जून को फरीदाबाद से बस में सवार होकर गोंडा तक आया था। वहां से टैक्सी पकड़कर शहर के नाका बाईपास पहुंचा। जहां से पैदल ही मसौधा तक गया।
इस बीच पीछे से आ रही टैक्सी में लिफ्ट मांगा तो पहले से ही सवारी बैठाए टैक्सी चालक ने उसे भी बैठा लिया और बीकापुर में उतारा। जहां आश्रय स्थल पर युवक ने स्क्रीनिंग कराकर घर से मोटर साइकिल बुलाया और घर चला गया। अगले दिन जांच कराने के लिए वह फिर आश्रय स्थल पहुंचा, जहां से मसौधा क्वारंटीन सेंटर भेजा गया। यहां पर नमूना देकर वह फिर घर चला गया।
शनिवार को रिपोर्ट आई तो वह कोरोना पॉजिटिव निकला। इससे गांव में दहशत फैल गई। सीएचसी अधीक्षक अब्दुल करीम अंसारी ने बताया कि युवक को एंबुलेंस से आइसोलेशन के लिए भेजवाया गया है। युवक के परिवार नौ लोगों को फैसलिटी क्वारंटीन सेंटर भेजा है। चौरे बाजार पुलिस चौकी प्रभारी अभिनंदन पांडेय ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से गांव को जाने वाले रास्तों को सील किया जा रहा है।
बड़ागांव प्रतिनिधि के अनुसार सोहावल ब्लॉक के डेरामूसी गांव निवासी एक युवक बीते आठ जून को दिल्ली से लौटा था। जिसकी स्क्रीनिंग के उपरांत नमूना लेकर होम क्वारंटीन के लिए घर भेजा गया था। शनिवार को आई रिपोर्ट में वह पॉजिटिव आया है, जिससे गांव में दहशत का माहौल है।
गांव निवासी एक अन्य प्रवासी पहले भी पॉजिटिव आ चुका है, जो कि स्वस्थ होकर घर भी जा चुका है। शनिवार को नया मरीज मिलने पर स्थानीय पुलिस ने गांव को सील कराते हुए कोरोना बचाव से संबंधित कार्य शुरू कराए। साथ ही मरीज को झुनझुनवाला कोविड केयर सेंटर में आइसोलेशन के लिए भेजा है।
साथ में आए चार लोगों में दो निकले पॉजिटिव
शहर के बछड़ा सुल्तानपुर निवासी पति-पत्नी दो बच्चों के साथ मुंबई से सप्ताह भर पूर्व आए थे। जिनकी स्क्रीनिंग कराकर होम क्वारंटीन के लिए घर भेजा गया था। घर से ही उनका नमूना कोरोना जांच के लिए लिया गया था। शनिवार को रिपोर्ट आई तो पति-पत्नी पॉजिटिव निकले, जबकि दोनों बच्चों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके सिंह ने बताया कि दंपती को इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर झुनझुनवाला भेजा गया है। जबकि परिवार के छह सदस्यों को सरयू छात्रावास में क्वारंटीन के लिए भेजा गया है। इलाके को सील कराते हुए कोरोना बचाव से संबंधित कार्य प्रारंभ किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें