अयोध्या। बिना मास्क के घरों के बाहर निकलना प्रतिबंधित है। फिर भी तमाम लोग लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं। एसएसपी आशीष तिवारी के निर्देश पर चेकिंग के दौरान बिना मास्क के बाहर घूमते पकड़े जाने पर 548 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
बिना मास्क लगाए बाहर घूमते मिले कोतवाली नगर में 101, रूदौली 91, अयोध्या 64, पूराकलंदर 60, मवई 45, कुमारगंज 43, रामजन्मभूमि 38, कैंट 33, पटरंगा व खंडासा 25, हैदरगंज में 23, रौनाही 17, महराजगंज व बीकापुर 6, गोसाईगंज व तारून 5, इनायतनगर में 4 व्यक्तियों के विरूद्व महामारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। नियमों के उल्लंघन पर 257 वाहनों का चालान किया गया। 14 वाहन सीज किये गये, वाहनों से 37 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला गया।