फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात और मरीज मिले पॉजिटिव, सात हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में बुधवार को फिर कोरोना संक्रमित एक साथ सात और मरीज पाए गए। इनमें एक ही गांव में चार मरीज मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। रिपोर्ट आने पर सभी मरीज गांव में ही मौजूद थे, जिन्हें आइसोलेट करके गांव को सील कराने व संपर्क वालों को क्वारंटीन करने की कवायद शुरू हुई। वहीं, बुधवार को सात और मरीजों ने कोरोना से जंग जीता, जिन्हें डिस्चार्ज किया गया। इससे सक्रिय मरीजों की संख्या 62 पर ही टिकी हुई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी न होने से लोगों ने राहत महसूस किया था। मगर, बुधवार को आई सूची में एक साथ सात मरीज और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यह सभी अन्य प्रदेशों से लौटे प्रवासी श्रमिक बताए गए हैं। बुधवार को आई सूची में बीकापुर ब्लॉक के सोनखरी गांव में सर्वाधिक चार मरीज पाए गए। जबकि पूरा ब्लॉक के नरायणपुर में दो व मधुपुर गांव में एक मरीज मिला है। इन सभी मरीजों को मिलाकर जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 125 हो गई है। हालांकि, स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या भी प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बुधवार को जिले से सात मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। इससे सक्रिय मरीजों की संख्या 62 पर स्थिर है।
हनुमतनगर प्रतिनिधि के अनुसार, विकासखंड पूराबाजार के नरायनपुर गांव में पति-पत्नी कोरोना पॉजटिव पाए गए। नरायनपुर गांव निवासी अधेड़ पत्नी के साथ ट्रेन से भिवंडी महाराष्ट्र से एक जून को गांव पहुंचे थे। उसी दिन उनका नमूना लेकर होम क्वारंटीन किया गया था। बुधवार को आई रिपोर्ट में दोनो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ग्राम प्रधान करीमुल्ला ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव दंपती को एंबुलेंस से आइसोलेशन के लिए ले जाया गया है तथा परिवार के 11 सदस्यों को होम क्वारंटीन कराया गया है।
विज्ञापन

वहीं, मसौधा विकासखंड के मधुपुर मजरे रामपुर संडासी में भिवंडी मुंबई से आया बीते 28 मई को आया अधेड़ भी पॉजिटिव आया है। एक जून को कोरोना जांच के लिए उसका नमूना लेकर होम क्वारंटीन किया गया था। बुधवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने से गांव में हड़कंप मच गया। ग्राम प्रधान उदय पांडेय ने बताया कि मरीज को आइसोलेशन के लिए एंबुलेंस से भेजवाकर परिवार के चार सदस्यों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
बुधवार को सात और मरीज कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद कंटेनमेंट व क्लस्टर जोन की संख्या में इजाफा हुआ। बुधवार को क्लस्टर जोन बढ़कर 17 व कंटेनमेंट जोन की संख्या 70 पहुंच गई। इन इलाकों को सील करते हुए पाबंदियों के साथ जीवनयापन करने की छूट दी गई है। इससे ग्रामीणों की मुसीबतें बढ़ी हुई हैं और कोरोना संक्रमण को लेकर भय व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें