फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन और कोरोना पॉजिटिव, 17 ठीक होकर घर लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में सोमवार को 87 लोगों के नमूने की जांच में तीन और कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए। इसमें एक शहर के तंग मुहल्ले बेगमगंज गढ़ैया का है जबकि सोहावल तहसील के हाजीपुर व रामपुर ग्रंट गांव के एक-एक मरीज हैं। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित इलाकों में हलचल बढ़ी तो लोगों में भय व्याप्त हो गया। मौके पर पहुंची टीमों ने तमाम बचाव कार्य कराया। वहीं, कोरोना से जंग जीतने वाले मरीजों की तादाद में भी इजाफा हो रहा है। सोमवार को 17 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इस तरह जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या तेजी से घटकर 65 हो गई है।अब जिले में 15 कलस्टर और 69 कंटेनमेंट जोन को सील करके प्रशासन संक्रमण मुक्त करने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

प्रवासी श्रमिक व कामगारों के जिले में आने के बाद से कोरोना संक्रमण जिले में बढ़ रहा है। सोमवार को प्राप्त हुई रिपोर्ट में दो और मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें एक व्यक्ति शहर के तंग मुहल्ले बेगमगंज गढ़ैया का निवासी है, जो चार दिन पूर्व ही मुंबई से लौटा है। अगले दिन ही पुलिस ने उसे क्वारंटीन कराते हुए जांच के लिए नमूना भेजवाया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। युवक को आइसोलेशन में भेजने के बाद परिवार के सदस्यों को क्वारंटीन करने के साथ मुहल्ले को सील करने व सैनिटाइजेशन आदि कराने की कवायद शुरू हुई।
बड़ागांव प्रतिनिधि के अनुसार सोहावल ब्लॉक के हाजीपुर बरसेंडी ग्राम पंचायत के मजरे हाजीपुर में सूरत से परिवार के एक दर्जन लोगों के साथ आयी 40 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे तहसीलदार विजय कुमार सिंह, चौकी प्रभारी राम अवतार ने गांव सील कराया। जानकारी के अनुसार बीते 27 मई को महिला गुजरात के सूरत शहर से परिवार के साथ लौटी थी। शनिवार को खांसी व बुखार आनने पर कोरोना जांच के लिए सैंपल भेजा गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गांव को सील कराते हुए कोरोना बचाव के तमाम कार्य शुरू किए गए। सीएचसी प्रभारी अवधेश सिंह ने बताया संक्रमित महिला व उसके परिवार के सभी सदस्यों को क्वारंटीन किया जा रहा है। संपर्क वालों की तलाश करते हुए सैनिटाइजेशन व अन्य बचाव कार्य संपन्न किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में जिस गति से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है, उससे दोगुनी गति से मरीज स्वस्थ होकर घर वापस हो रहे हैं। पहली मरीज के लिए सामने आई सनेथू गांव की गर्भवती महिला की शेष सभी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद जिले में दूसरा मरीज 14 मई को आया। इसके बाद मरीजों के मिलने का सिलसिला चलता रहा और पखवारे भर में ही यह आंकड़ा सौ पार कर गया। मौजूदा समय में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 118 पहुंच गई है। लेकिन खास बात रही कि गर्भवती महिला की भांति ही अधिकांश मरीज एसिंप्टोमैटिक रहे। जिनमें लक्षण आए भी वह शीघ्र ही स्वस्थ हो गए। इसलिए तीव्रता के साथ मरीजों को डिस्चार्ज किया जा रहा है।
सोमवार तक कुल स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए मरीजों की संख्या 50 हो गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ घनश्याम सिंह ने बताया कि सोमवार को झुनझुनवाला से 17 और मरीजों को डिस्चार्ज करके होम क्वारंटीन किया जा रहा है। बताया कि अधिकांश मरीज पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। इनके संक्रमण काल पूर्ण होते ही उन्हें भी डिस्चार्ज किया जाएगा। नोडल अधिकारी सीडीओ रमेश कुमार ने बताया कि सोमवार को 148 नमूने जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें