फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉजिटिव पाई गई महिला झुनझुनवाला में आइसोलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
महबूबगंज। विकासखंड मया के महबूबगंज क्षेत्र में भारी संख्या में आए प्रवासी मजदूरों की संख्या के चलते क्षेत्र के लोगों में कोरोना का भय समा रहा है। विकासखंड मया के ऊंचगांव रुहियावा का मजरा रेवरी सरैया में 16 मई को अहमदाबाद से आए श्रमिकों में एक महिला मंगलवार को पॉजिटिव पाई गई। रिपोर्ट आने के बाद महिला को मेडिकल कालेज दर्शननगर, वहां से झुनझुनवाला कॉलेज में आइसोलेट पर रखा गया।
विज्ञापन

इस महिला का एक साल का बच्चा भी है, जिसे गांव के स्कूल में परिवारीजनों के साथ क्वारंटीन किया गया है। प्रधान काजी इमरान ने बताया कि विद्यालय में 15 लोग क्वारंटीन पर हैं, सबके अंदर संक्रमण फैलने की आशंका को देखते हुए सबकी जांच जरूरी है क्योंकि सब लोग एक ही नल से पानी पीते थे और इसी नल से ग्रामीण भी पानी भरने आते हैं।
इसलिए गांव में भी संक्रमण फैलने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। डॉ. अंशुमान यादव ने बताया कि महिला को झुनझुनवाला में एडमिट करने के लिए रेफर किया गया है और जितने भी लोग उनके क्लोज हैं सभी को क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें