अयोध्या। कोरोना वायरस की जांच के लिए शुक्रवार को जिले से 28 नमूने भेजे गए हैं। इन सभी को मेडिकल कॉलेज व मसौधा फैसलिटी क्वारंटीन में रखा गया है। वहीं, अभी छह मई की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज दर्शननगर से 11 एवं मसौधा से 17 नमूने कोरोना जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से अधिकांश लोग अन्य प्रदेशों से लौटे बताए गए हैं। बताया कि पांच मई तक की सभी रिपोर्ट निगेटिव है, जबकि छह व सात मई की रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है।