फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से हाईवे पर पलटा पड़ा कारों से लदा कंटेनर

Sat, 28 Nov 2015 10:18 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे 28 पर मवई थाना क्षेत्र में गुरुवार रात को लखनऊ से कारें लादकर गोरखपुर जा रहा कंटेनर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। जिसे शनिवार शाम तक नहीं हटवाया जा सका।
विज्ञापन


इससे हाईवे पर यातायात प्रभावित हो रहा है। फैजाबाद व लखनऊ से मंगवाई गई क्रेन कंटेनर को हटा पाने में असफल साबित हुई। अब कंटेनर को हटवाने के लिए दिल्ली से क्रेन मंगाई गई है।

पुलिस ने शुक्रवार को कंटेनर हटवाने के लिए दो क्रेन मंगवाईं लेकिन सफलता नहीं मिली। इस दौरान करीब सात घंटे तक हाईवे को वन-वे कर दिया गया था। शनिवार रात तक कंटेनर को हटाया नहीं जा सका।
विज्ञापन


हालांकि बगल से रास्ता बना हाईवे को चालू करा दिया गया है लेकिन कंटेनर बीच सड़क पर पड़ा होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

हाईवे चौकी प्रभारी सुधीर यादव ने बताया कि शुक्रवार को क्रेन के जरिए कंटेनर को हटवाने का प्रयास किया गया लेकिन भारी होने के चलते उसे हटवाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें