फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बीएड में प्रवेश से वंचित छात्र ने उपभोक्ता फोरम में लगाई गुहार

Fri, 26 May 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सपा नेता के कॉलेज में बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश पाने के बाद परीक्षा से वंचित रहे छात्र ने अब फीस वापसी के लिए जिला उपभोक्ता आयोग में वाद दाखिल कर 9.35 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति दिलवाने की मांग की है। नगर के मोहल्ला महराजगंज करबला रोड निवासी देवेंद्र कुमार मौर्य ने अपने अधिवक्ता की तरफ से दाखिल वाद में बताया कि उसने साल 2021-22 व 2022-23 में बीएड की शिक्षा प्राप्त करने के लिए मौलाना अबुल कलाम आजाद महाविद्यालय जमुनियाबाग विशुनागा कोतवाली देहात में संपर्क किया था।
विज्ञापन


बताया कि कालेज के प्रबंधक और सपा नेता सरफराज हुसैन प्रवेश के नाम पर 11 सितंबर 2021 को 30 हजार और 13 अक्टूबर 2021 को 21250 रुपये जमा कराकर, इसकी रसीद दे दी गयी। इसके अलावा प्रैक्टिकल, फाइल चार्ज के नाम पर 9 हजार की राशि जमा कर रसीद पर ही पीछे लिख दिया, लेकिन भवन शुल्क के नाम 75 हजार रुपये जमा कराकर कोई रसीद नहीं दी। सितंबर 2022 में बीएड परीक्षा का प्रवेश पत्र लेने के लिए कालेज पहुंचने पर बताया गया कि उसका प्रवेश पत्र अभी नहीं आया है। प्रवेश पत्र न मिल पाने से वह बीएड की परीक्षा देने से वंचित रह गया। छात्र ने इससे बर्बाद हुए भविष्य के एवज में कालेज प्रबंधन से 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ बतौर क्षतिपूर्ति 9.35 लाख रुपये की धनराशि दिलवाने की गुहार की है। इस मामले में आयोग के कालेज के अध्यक्ष रामानंद, सदस्य सुभाष सिंह व मंजू रावत को नोटिस जारी कर विपक्षी को जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। मामले की अगली सुनवाई तीन जुलाई 2023 को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें