फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लता मंगेश्कर चौराहे का निर्माण काम पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर चौराहे का निर्माण काम पूरा हो चुका है। 28 सितंबर लता मंगेशकर चौक का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप से करेंगे। अयोध्या में सीएम योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय पर्यटन मंत्री उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

समारोह की तैयारियों को लेकर आला अधिकारियों ने रविवार को कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। विकास प्राधिकरण के एक प्रतिनिधि मंडल ने हाल ही में मुंबई जाकर लता दीदी के परिवार को भी समारोह में आमंत्रित किया है।
जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि लता मंगेशकर चौक के उद्घाटन समारोह में विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। जिसमें लता जी के गाए गीतों को 10 मिनट तक पद्मश्री पुरस्कृत सोमा घोष के द्वारा गाया जाएगा।
विज्ञापन

लता जी के जीवन पर आधारित एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। अयोध्या शोध संस्थान द्वारा प्रकाशित इंसाइक्लोपीडिया ऑफ रामायण के 10 ग्रंथों का विमोचन भी किया जाएगा।
चौराहे पर स्थापित वीणा के जरिए लता मंगेशकर के जीवन का परिचय भी प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा लता मंगेशकर के भजन चौराहे पर गूंजते रहेंगे।
एसएसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि लोकार्पण समारोह में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। श्रद्धालुओं को असुविधा न हो इसलिए यातायात डायवर्जन लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीआईजी अमरेंद्र सिंह सहित अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह, संस्कृति विभाग के निदेशक डॉ.लवकुश द्विवेदी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें