फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राममंदिर की नींव की चौथी लेयर का निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राममंदिर निर्माण के लिए नींव भराई का काम अब तेज हो चला है। बरसात के मौसम से पूर्व राममंदिर की नींव भराई का कार्य पूरा कर लिए जाने के लक्ष्य को लेकर ट्रस्ट काम कर रहा है। राममंदिर की नींव कुल 44 परत में भरी जानी है। उसकी तीन परत तैयार की जा चुकी है। चौथी परत की भराई का काम शनिवार से शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

नींव भराई के काम की गति को तेज कर दिया गया है। प्रतिदिन 12 घंटे एलएंडटी के इंजीनियर व कर्मी काम कर रहे हैं। नींव का काम शीघ्र पूरा करने के लिए सोमवार से रात में भी काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए रामजन्मभूमि परिसर में प्रकाश व्यवस्था की जा रही है। एलएंडटी की सहयोगी कंपनी बालाजी कंस्ट्रक्शन अपने मजदूरों व इंजीनियरों की फौज मंदिर निर्माण के लिए सोमवार से उतारने जा रहा है।
लक्ष्य है कि 450 गुणे 250 फिट लंबे-चौड़े व 40 फिट गहरे गड्ढे को भरने का काम बरसात शुरू होने से पूर्व पूरा कर लिया जाए। इसलिए दिन रात काम करने की योजना है ताकि एक दिन में एक लेयर का निर्माण कार्य पूरा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें