अयोध्या। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने पूरा कलंदर थाने में तैनात सिपाही को रविवार को लाइन हाजिर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक पूरा कलंदर राजेश सिंह ने बताया कि पूराकलंदर थाने में तैनात सिपाही अनुज पांडेय को पीड़ितों से भी रिश्वत लेने की शिकायतें एसएसपी प्रशांत वर्मा से की गई थी। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सिपाही को रविवार को लाइन हाजिर कर दिया है।