फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 46 सरकारी अस्पतालों में एक साथ छापेमारी

Thu, 05 May 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
hospital
विज्ञापन
 जिले के 46 सरकारी अस्पतालों में गुरुवार को मारे गए औचक छापे में 18 डॉक्टर और स्टाफ गैरहाजिर मिले हैं। सभी का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया गया है। डीएम ने बताया कि जो निरीक्षण आख्या प्राप्त हुई हैं उसके आधार पर संबंधित के खिलाफ  कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन


डीएम किंजल सिंह ने गुरुवार को एक साथ 20 होमियोपैथी 4 यूनानी और 22 आयुर्वेदिक अस्पतालों का औचक निरीक्षण कराया। इसके लिए 22 अधिकारियों की टीमें एक साथ अपने-अपने वाहनों से रवाना हुईं, जिसमें एसडीएम, आरएम अयोध्या, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट, डिप्टी कलेक्टर, बीडीओ, तहसीलदार, नायब तहसीलदार स्तर के अधिकारी शामिल थे।

डीएम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान 18 डॉक्टर व स्टाफ  अनुपस्थित पाये गये। जिनके एक दिन का वेतन रोकने का आदेश संबंधित उच्चाधिकारी को भेजे जा रहे हैं। साथ ही कारण बताओ नोटिस व स्पष्टीकरण मांगा गया हैं। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय रामनगर में 10 में से चार स्टाफ  अनुपस्थित पाये गये।
विज्ञापन


 राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पूरा बाजार में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी खुशीराम, बीकापुर में प्रभारी चिकित्साधिकरी डॉ. अरविंद कुमार निगम व स्टाफ  नर्स कुमारी अराधना पांडेय, कुमारी ममता, चौकीदार राजेश, बोधहरी में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अनीता गुप्ता, खजुराहट में फार्मासिस्ट रामबहादुर मौर्य, चिर्रामोहम्मद पुर में चौकीदार दिग्विजय सिंह, संजीव कुमार गैरहाजिर मिले।
 
 ड्योढ़ी में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. त्रिभुवन राम व चौकीदार रामनाथ अनुपस्थित मिले। जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय रामनगर के स्टाफ  नर्स सुमनलता सेन, सफाई कर्मी सावित्री देवी, वार्डबॅाय मुकेश व मीनू अनुपस्थित मिले।

उन्होंने आगे बताया कि राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय लक्ष्मनघाट की फार्मासिस्ट स्वाती सिंह, केसरूवा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विपिन कुमार पांडेय, फार्मासिस्ट राजेश कुमार वर्मा, चौरेबाजार के चौकीदार हरिश्चंद्र अनुपस्थित मिले।

डीएम ने संबंधित पैथिक के जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं वे स्वयं व अपने अधीन चिकित्सालयों का नियमित निरीक्षण कर शत-प्रतिशत उपस्थित सुनिश्चित कराने के साथ व्यवस्था में सुधार करायें, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डीएम ने कहा कि इसी तरह अन्य विभागों के स्कूलों व ब्लॉकों का औचक निरीक्षण कराया जायेगा। जिसका उद्देश्य सभी अधिकारी, कर्मचारी, अध्यापक, डॉक्टर एवं स्टाफ  अपने कार्यस्थल पर समय से पहुंचे ताकि जनता का कार्य सुगमता पूर्वक हो सके उन्हें कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें