फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या से पूरे विश्व में प्रसारित हुई रामराज्य की परिकल्पना : चंपत राय

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। विश्व कीर्तिमान स्थापित करने वाले दीपोत्सव के दौरान महानगर के वार्डों को दीपक की ज्योति प्रज्वलित करने के साथ आकर्षक रुप से सजाने वाले स्थानीय लोगों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन सांसद लल्लू सिंह ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने वार्डों को सजाने में सहभागिता करने वाली टीम को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि रामनगरी अयोध्या से रामराज्य की परिकल्पना पूरे विश्व में प्रसारित हुई है।
दीपोत्सव के माध्यम से यहां के सांस्कृतिक महत्व को वैश्विक स्तर पर परिभाषित किया गया है। दीपोत्सव के दौरान वार्ड के चौराहों व प्रमुख स्थानों पर दीप जलाकर, रंगोली सजाकर, सांस्कृतिक गीत बजा कर दीपोत्सव को भव्यता प्रदान की गई थी।
विज्ञापन

जिसमें प्रथम पुरस्कार महंत अवैद्यनाथ वार्ड को मिला। द्वितीय पुरस्कार अवधपुरी वार्ड को तथा तृतीय पुरस्कार संयुक्त रुप से शिवाजी नगर वार्ड व लक्ष्मणघाट वार्ड को मिला। सांत्वना पुरस्कार डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड, पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड व अंबेडकरनगर वार्ड को मिला।
सांसद लल्लू सिंह ने सांसद निधि से प्रथम पुरस्कार प्राप्त वार्ड में विकास हेतु 10 लाख, द्वितीय पुरस्कार प्राप्त वार्ड में आठ लाख व तृतीय पुरस्कार प्राप्त दोनों वार्डों में पांच-पांच लाख रुपये विकास हेतु प्रदान करने की घोषणा की।
संचालन प्रतीक श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता, कमलाशंकर पांडेय, ओम प्रकाश सिंह, अवधेश पांडेय बादल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें