फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: ऑनलाइन प्रणाली लागू करने को अस्पतालों में भेजे गए कंप्यूटर

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल व पांच तहसील स्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एचएमआईएस (हॉस्पिटल मैनेजमेंट इंफार्मेशन सिस्टम) लागू करने के लिए सीएमओ द्वारा क्रय किए गए कंप्यूटर व उपकरणों को भेजा जा रहा है। ऐसे में शीघ्र ही इन अस्पतालों में ऑनलाइन व्यवस्था शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और पांच तहसील स्तरीय सीएचसी पर कंप्यूटर उपकरण आदि स्थापित करके ऑनलाइन प्रणाली लागू करने के उद्देश्य से वित्तीय सत्र 2021-22 में ही करीब एक करोड़ की लागत से कंप्यूटर उपकरण खरीदे गए थे।
यह प्रक्रिया कुछ विलंब से प्रारंभ हुई, फिर भी अप्रैल 2022 में खरीद की गई। इसके तकनीकी परीक्षण के लिए सीएमओ ने जिला सूचना अधिकारी को पत्र लिखा, लेकिन उन्होंने खरीद प्रक्रिया में अनियमितता बताते हुए तकनीकी परीक्षण से इंकार कर दिया। बाद में जिलाधिकारी के निर्देश पर उन्होंने 30 सितंबर को अपनी परीक्षण आख्या प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

इसमें उन्होंने लैपटॉप, डेस्कटॉप व इंकजेट प्रिंटर को मानक के अनुरूप पाया। मॉनीटर, यूपीएस, लेजर प्रिंटर, टैबलेट व बार कोड आदि अधोमानक मिला।
-जिला अस्पताल व महिला अस्पताल को बीस-बीस सेट उपकरण दिए गए हैं। ब्लॉक स्तरीय सीएचसी पर 117 लैपटॉप भेजे गए हैं, जिन्हें जन प्रतिनिधियों के माध्यम से सीएचओ को वितरित किया जाएगा। तहसील स्तरीय सीएचसी पर आठ-आठ सेट कंप्यूटर पहुंचाए जा रहे हैं। अगले माह तक इन सभी अस्पतालों में ऑनलाइन प्रणाली लागू हो जाएगी। -डॉ. अजय राजा, सीएमओ,
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें