शुजागंज । रुदौली तहसील व राम सनेही घाट तहसील के बॉर्डर पर होने के कारण सीमा विवाद हमेशा बना रहता है। ग्राम सभा कोइलावर के प्रधान प्रतिनिधि विश्वनाथ सिंह का आरोप है कि निर्धारित सीमा में खनन न करवाकर ठेकेदार हमारी ग्रामसभा की सीमा में खनन करवा रहे हैं। उनके अनुसार तहसील क्षेत्र के सराय नासिर व बरई में सरयू नदी में पांच वर्ष का बालू खनन के लिए संतोष जायसवाल के नाम सराय नासिर व बरई में साढ़े 12 बीघा पट्टा हुआ है । बावजूद इसके जहां पट्टा है वहां खनन न कर बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट तहसील के ग्राम पंचायत कोइलावर में किसानों की जमीन पर खनन कराया जा रहा है। इसकी शिकायत खनन निदेशक लखनऊ, जिलाधिकारी अयोध्या , जिलाधिकारी बाराबंकी व उपजिलाधिकारी रुदौली, उपजिलाधिकारी रामसनेहीघाट से की गई है । खनन निरीक्षक अयोध्या दीपक कुमार का कहना है कि यदि निशानदेही नहीं है तो सीमांकन करवा दिया जाएगा। -संवाद