फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से सामान्य टीकाकरण प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कोरोना संक्रमण की वजह से महिलाओं और नौनिहालों के होने वाले सामान्य टीकाकरण को जिम्मेदार भूल गए हैं। कोविड टीकाकरण और लॉकडाउन की व्यस्तता की वजह से रुका हुआ सामान्य टीकाकरण अभी तक पटरी पर नहीं आ सका है।
विज्ञापन

सिर्फ तीन माह के आंकड़ों पर गौर करें तो सामान्य टीकाकरण महज 64 प्रतिशत पर ही ठहर गया है। इससे बच्चों और महिलाओं की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने का भय भी बढ़ गया है।
नौनिहालों के शरीर के सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए जन्म के समय से ही विभिन्न टीके लगाकर उन्हें सुरक्षित किया जाता है। वहीं, गर्भवती महिलाओं को टीडी टीका लगाया जाता है। सामान्य दिनों में जिला महिला अस्पताल, सीएचसी-पीएचसी से लेकर अन्य स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर प्रत्येक बुधवार और शनिवार को टीका लगाया जाता था।
विज्ञापन

इसके अलावा बीच-बीच में लक्ष्य पूरा करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान भी चलाया जाता रहा है लेकिन पिछले दो वर्ष से कोरोना संक्रमण व लॉकडाउन आदि की वजह से सामान्य टीकाकरण प्रभावित हो रहा है।
इस बार कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका भी जताई जा रही है जिसका अधिक असर बच्चों पर पड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। ऐसे में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता और मजबूत होने के बजाय टीकाकरण प्रभावित होने से घटने की आशंका है।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त तीन माह के आंकड़ों के अनुसार जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को मिलाकर महिलाओं के टीकाकरण के लिए 20706 का लक्ष्य निर्धारित है जिसके सापेक्ष 13314 लोगों को टीका लगाया गया है। एक वर्ष से कम आयु के बच्चों को सभी टीके लगने के बाद दिए जाने वाले एमआर टीका की पहली खुराक का भी यही हाल है।
कुल लक्षित 18014 बच्चों के सापेक्ष 11586 बच्चों को टीका लगाया गया है। इसी तरह एक से दो वर्ष के बच्चों के एमआर टीका की दूसरी खुराक में भी लापरवाही बरती गई है। कुल लक्षित 16972 बच्चों के सापेक्ष 10839 बच्चों को ही टीका लगाया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में तो टीकाकरण का प्रतिशत फिर भी बेहतर है, शहरी इलाकों में स्थिति और दयनीय है।
जिला महिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास अग्रवाल ने बताया कि बच्चों को अन्य कई बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण बेहद जरूरी है। इसके लिए माता-पिता को भी जागरूक रहने की आवश्यकता है। हालांकि, सामान्य टीकाकरण न होने से कोरोना का खतरा तो नहीं है लेकिन कोरोना के अलावा अन्य बीमारियों से बचाने के लिए तत्पर रहना चाहिए।
सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि कोरोना टीकाकरण की वजह से सामान्य टीकाकरण प्रभावित हुआ है। लक्ष्य को पूरा करते हुए टीकाकरण बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश दिया गया है। शीघ्र ही लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धि का प्रतिशत बेहतर नजर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें