फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स में राहत, चंदे पर चोट से स्वच्छ होगी सियासत

Wed, 01 Feb 2017 10:53 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
Union Budget 2017
विज्ञापन
आम बजट में आयकर सीमा ढाई लाख से बढ़ाकर तीन लाख करने से नौकरी पेशा, कारोबारी समेत बुजुर्गों को राहत मिली है। हालांकि, सभी को बजट में रोजगार, शिक्षा में सुधार और विकास को लेकर व्यवस्थित रोडमैप का अभाव दिख रहा है।
विज्ञापन


बढ़ा कर घटाने को गृहणियां राहत नहीं मान रही हैं। सबसे ज्यादा खुशी राजनीतिक दलों के चंदे पर चोट करने से हुई है। दो हजार से अधिक का चंदा चेक या डिजीटल लेना होगा, ऐसे में ब्लैकमनी को सफेद करने वालों पर शिकंजा कसेगा। 

वहीं संसद में पेश रेल बजट में यूपी विधानसभा चुनाव का साया साफ दिखा। फैजाबाद को एक्सेलेटर व अयोध्या को वाईफाई मिल चुका है। नए बजट में 500 स्टेशनों को वाईफाई व एस्केलेटर देने का एलान किया गया है।
विज्ञापन


ऐसे में बाकी बचे फैजाबाद को वाईफाई व अयोध्या को एस्केलेटर का तोहफा जल्द मिल सकता है। यह वादा रेल राज्यमंत्री ने यहां आकर किया था। रेल अधिकारी भी मानते हैं कि विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के कारण घोषणा नहीं हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें